Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

सक्ती. देश की आजादी के 80 साल पूरे होने पर सक्ती जिले के टेमर गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर में 15 अगस्त 2026 शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

 



इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की नवीन मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी. मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष रश्मि गबेल उपस्थित रहेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चन्द्रकुमार सोनी करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि स्थाई समिति ज.पं. सक्ती के सभापति टंकेश्वर कुमार पटेल, उपसरपंच योगिता घनश्याम पटेल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मनहरण लाल पटेल एवं बंशीलाल पटेल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक रघुवलाल भार्व और रामशंकर देवांगन मौजूद रहेंगे.,

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!