JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चाकू व कपड़ा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने तुस्मा गांव से हत्या करने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी चिंतामणि साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस के आरोपी के कब्जे से हमला में प्रयुक्त चाकू और कपड़ा को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तुस्मा गांव के हरप्रसाद साहू ने बताया कि गांव के विनोद साहू ने घर आकर उसे बताया, चिन्तामणि साहू ने पुराने विवाद को लेकर हरीचरण साहू पर हत्या करने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला किया है. इससे गंभीर रूप से घायल हरिचरण साहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में जमा 1 करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया गया...

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चिन्तामणि साहू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!