Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित…

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल अकलतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , NCC इकाई और श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति भारत बनाने के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संरक्षक डॉ जे के जैन उपस्थिति रहे.

 



कार्यक्रम में डॉ जैन ने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...

इसके पश्चात महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक साथ नशामुक्त भारत निर्माण की शपथ ली. सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे. साथ ही नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया.

शपथ समारोह के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता दिखाई दी. कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सामूहिक संकल्प से संभव है. युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को व्यापक एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हुआ, महानदी में बाढ़ के बाद बंद था ब्रिज, भारी वाहनों पर अभी भी रोक...

इस कार्यक्रम में संस्था से अरविन्द कुमार, दुर्गा टण्डन, राहुल राठौर,अनुज जैन, संध्या सिंह, सरिता पटेल, चंद्ररुपा कश्यप, संदीप कुर्रे, अशोक पाण्डेय, अनामिका सिंह, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, रश्मि मरकाम, समरीन मिर्जा, राजेश, भास्कर कश्यप, विद्या जायसवाल, अविनाश चौहान, नरेंद्र पाटले, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल एवं द्वाशराम कश्यप सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

Related posts:

error: Content is protected !!