Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘काला दिवस’ मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

नवागढ़. भारतीय लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा एवं चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ द्वारा राछा में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ हुए व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया.

इस अवसर पर गौरव सिंह ने कहा लोकतंत्र बचाना है, संविधान बचाना है. लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!