Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त…

 

 



जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त किया है. पुलिस ने जुआरियों का जुलूस भी निकाला. मामले में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

दरअसल, कटरा के जंगल में जुआ का फड़ सजने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद, एक बड़ी टीम बनाई गई और मौके पर दबिश दी गई, जहां 9 जुआरियों को पकड़ा गया. यहां पुलिस ने जुआरियों का जुलूस भी निकाला. अभी दीपावली नजदीक होने से जिले में जुए का फड़ सज रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

पकड़े गए जुआरियों के नाम –
01. दीपक राय 42 वर्ष निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार
02. रूपचंद रात्रे उम्र 36 साल निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर
03. संजू कुमार सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़
04. रमेश कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी झूलन थाना पामगढ़
05. सुरेंद्र लहरे उम्र 26 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़
06. सुनील सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार
07. साहिल लहरे उम्र 22 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़
08. मयंक शर्मा उम्र 22 साल निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर
09. विशाल सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

error: Content is protected !!