Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

सक्ती. भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री लोकेश साहू ने ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए जा रहे विपक्षी दलों के दावों पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में आधारहीन आरोपों के लिए कोई स्थान नहीं होता, बल्कि यहाँ केवल ठोस प्रमाणों और तथ्यों का महत्व है.

 



लोकेश साहू ने कहा कि विपक्ष को यदि चुनाव प्रक्रिया या परिणामों को लेकर कोई शंका है, तो उन्हें हवा में बयानबाजी करने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए. देश की गरिमामयी लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बेवजह सवाल उठाकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाना एक गैर-जिम्मेदाराना रवैया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

उन्होंने आगे कहा कि जनता का अटूट विश्वास, एक पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा हमारे संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा सम्मान ही एक सशक्त, प्रगतिशील और मजबूत भारत की असली पहचान है. देश की जनता परिपक्व है और वह संस्थाओं को कमजोर करने वाली ऐसी राजनीति को भली-भांति समझती है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!