जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की बड़ी घटना सामने आई है. घटना के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल साहू को हिरासत में ले लिया है. मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.








पुलिस के मुताबिक, 8 वर्षीय बच्ची के माता-पिता बाहर काम करने गए थे और बच्ची, घर में अकेली थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल साहू पहुंचा और बच्ची को अपने घर की छत में ले गया. वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. शाम को बच्ची के माता-पिता घर लौटे तो घटना की जानकारी सामने आई. इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन, शिवरीनारायण थाना पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया. वारदात की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तिवारीपारा खरौद रवाना हुई. इस तरह पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग छोटेलाल साहू को हिरासत में ले लिया है.

