Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर…

अकलतरा. शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में चल रहे ‘कुल उत्सव’ के मंच पर जब प्रतिभा और सेवा के सितारों को सम्मानित किया जा रहा था, तब एक ऐसा क्षण आया. जिसने पूरे बनाहिल अकलतरा क्षेत्र का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट, निस्वार्थ और निरंतर सेवा के लिए श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल की दो होनहार स्वयंसेविकाओं कु. आयुषी साहू और कु. श्रुति निर्मलकर को विश्वविद्यालय द्वारा श्रेष्ठ स्वयंसेवक के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया गया.

 



यह सम्मान केवल एक मेडल या प्रमाण पत्र नहीं है, यह उन दो बेटियों के त्याग, समर्पण और सेवा भावना की कहानी है, जिन्होंने तपती धूप, कड़कड़ाती ठंड की परवाह किए बिना गांव की गलियों में स्वच्छता का अलख जगाया, रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपे और हर जरूरतमंद तक सेवा का हाथ बढ़ाया. आज जब मंच से उनके नाम की घोषणा हुई तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा और हर किसी की आंखों में इन बेटियों के लिए सम्मान और गर्व था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

इन दोनों स्वयंसेविकाओं की इस गौरवशाली उपलब्धि पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार चौहान, कुलसचिव विनोद चौबे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कौर चौबे एवं जांजगीर-चांपा जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. पुष्पा सिंह ने हृदय से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है और विश्वास जताया है कि इनके प्रयास अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा बनेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!