Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का लायंस स्कूल चाम्पा में अध्यनरत कक्षा 9 वीं के 74 छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने भ्रमण कराया. इस दौरान बच्चों ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों की इकाई का अवलोकन किया. इसके साथ घर के छत पर टेरेस गार्डनिंग, डेयरी, जैविक खाद निर्माण इकाई, गोमूत्र इकाई, गोबर गैस सयंत्र, केचुआ पालन इकाई, जैविक कीटनाशक इकाई, अंजोला इकाई, अक्षय चक्र कृषि मॉडल, मधुमक्खी पालन इकाई, धरोहर आदि का अवलोकन किया.

 



स्कूली बच्चों ने पहली बार देखा चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने भ्रमण में पहुंचे लायंस क्लब चाम्पा के शिक्षकों व विद्यार्थियों को बताया कि उनकी टीम के सलाहकार सदस्य रामाधार देवांगन ने चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से कपड़ा हेंडलूम से बनाया है. पशु सखी पुष्पा यादव ने विद्यार्थियों को डेयरी प्रबंधन और डेयरी उत्पाद की जानकारी दी. किसान स्कूल बहेराडीह में पहली बार पहुंची लायंस क्लब चाम्पा की प्राचार्य अजिता व्ही के ने बताया कि किसान स्कूल में पहली बार इतना अच्छा संग्रहालय ‘धरोहर को देखा, जहां बड़े पैमाने विलुप्त चीजों को किसान स्कूल की टीम ने भारत के अलग-अलग राज्यों के लोगों के सहयोग से सहेजकर रखा है. इसके साथ ही पहली बार छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों की इकाई, चेच भाजी, अमारी भाजी, अलसी, केला, भिंडी के रेशे से बनी रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां और कपड़ा देखने को मिला. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बताया कि गेंदा की कई उन्नत किस्में तो देखा था, लेकिन किसान स्कूल परिसर में जंगली पीला गेंदा पहली बार देखा. इसके साथ ही बच्चों ने पहली बार 12 प्रजाति की जंगली तीखी मिर्च और मधुमक्खी पालन इकाई को पहली बार देखा, फिर खूब प्रभावित हुए. भ्रमण के दौरान सभी बच्चों ने खुमरी पहनकर किसान स्कूल टीम के साथ अपनी सेल्फी, फोटो भी ली.
भ्रमण कार्यक्रम में लायंस स्कूल चाम्पा की प्राचार्य अजिता व्ही के समेत उनके सहयोगी शिक्षक शिवकुमार यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, नमन देवांगन, सुश्री जया अग्रवाल और स्कूल के कक्षा 9 वीं के 74 छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से शामिल रहे.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...
error: Content is protected !!