छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, चर्चा के बाद 11 विधेयकों को किया जा सकता है पारित

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. अवैध रेत खनन, अवैध शराब बिक्री समेत कई अहम मुद्दों पर सदन में वार-पलटवार देखने को मिल सकता है.
सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 23 ध्यानाकर्षण लगाए हैं. सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयकों को चर्चा के बाद पारित किया जा सकता है. कृषि, महिला बाल विकास विभाग और राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों पर प्रश्नकाल में जवाब मांगा गया है.
आज सीएम भूपेश बघेल सदन में शासकीय संकल्प पेश करेंगे. केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करेंगे.
इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल प्रधानमंत्री को पहले ही पत्र लिख चुके हैं, वहीं कई अहम मुद्दों पर चर्चा के दौरान सदन में हंगामे के भी आसार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!