रविशंकर विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कार्य स्थगित किया

रायपुर. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं के शेष बचे प्रश्नपत्र तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने का आदेश जारी किया है।
कुलसचिव ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं केन्द्राध्यक्षों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। ज्ञातव्य है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं के शेष बचे प्रश्नपत्र तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आज 17 सितंबर से उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण कार्य शुरू किया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!