जेसीसीजे के दो विधायकों ने मरवाही चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया, अमित जोगी के बीजेपी को समर्थन देने के फैसले पर उठाए सवाल

गौरेला-पेंड्रा. आज शाम गौरेला में जेसीसीजे के दो विधायक देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात की. इसके बाद दोनों जेसीसीजे विधायक ने मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है.
जेसीसीजे विधायक देवव्रत सिंह ने अमित जोगी के बीजेपी को समर्थन के फैसले पर सवाल उठाए हैं कि बिना कोर कमेटी से चर्चा किए ही, यह फैसला लिया गया. विचारधारा का भी मुद्दा है, अजीत जोगी लगातार जिस तरह बीजेपी की नीति से लड़ते रहे, आज अमित जोगी ने बीजेपी को मरवाही चुनाव में समर्थन दे दिया है.
अमित जोगी के फैसले को देखते हुए ही हमने कांग्रेस को इस चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया है.
इस तरह मरवाही उपचुनाव में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. रोज कुछ नए समीकरण बन रहे हैं. आज से चुनाव प्रचार का शोर थम गया है. 3 नवम्बर को मतदान है. अब देखना होगा कि जब 10 नवम्बर को नतीजे आएंगे तो वह किसके पक्ष में रहता है ?

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!