कक्षा दसवीं-बारहवीं पूरक परीक्षा और डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी, कोरोना संक्रमण को देखते हुए विशेष प्रोटोकाॅल… पढ़िए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं-बारहवीं पूरक परीक्षा और डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी. इस बार विद्यार्थी अपने ही स्कूल में परीक्षा देंगे. बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्रियों का वितरण 23 नवंबर से किया जाएगा.
कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा के लिए विशेष प्रोटोकाॅल जारी किया है. इसके तहत एक कमरे में केवल दस परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे.
परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों और पर्यवेक्षकों को हाथ सैनिटाईज करना आवश्यक होगा. साथ ही, मास्क नहीं पहनने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!