सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 के मॉडल उत्तर जारी, ऑनलाइन आपत्ति 25 नवम्बर से 1 दिसंबर तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक पद पर भर्ती के लिए 5 नवम्बर 2020 से 8 नवम्बर 2020 तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 के विषय वाणिज्य, इतिहास, प्राणी शास्त्र और संस्कृत के मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए है।
अभ्यर्थी प्रश्नों अथवा उत्तर विकल्प/विकल्पों के संबंध में अपनी आपत्ति 25 नवम्बर से 1 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!