Kapil Sharma और Sunil Grover का Salman Khan ने कराया पैच, अब होगी शो में वापसी

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बीच पैच अप की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों के बीच अब चीजें सुलझ गई हैं. कहा जा रहा है कि सुनील शो में वापसी करेंगे.

नई दिल्ली: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) शो बीते दिनों ही ऑफ एयर हुआ है. मेकर्स इस शो को दोबारा नए फॉर्मेट और एनर्जी के साथ लेकर आने वाले हैं. इस शो को लेकर कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो पर एक बार फिर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की वापसी होने जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

सलमान ने कराई सुलाह

कोईमोई.कॉम में छपि रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह करा दी है. सलमान के सुनील काफी करीबी माने जाते हैं और सलमान खान चाहते हैं कि सुनील ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी करें. अब आप सोच रहे होंगी कि सलमान ऐसा क्यों चाहते हैं. दरअसल, सलमान खान शो के निर्माता हैं. इसलिए वे शो में सुनील एंट्री करा भी सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

लगाए जा रहे ऐसे कयास

इसके अलावा बीते दिनों ही कपिल शर्मा (Kapil Sharma)  के मेकअप आर्टिस्ट ने सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ फेसबुक पर अपनी फोटो शेयर की थी. इस फोटो के सामने आने के बाद ही कयास लगाए जाने लगे कि सुनील ग्रोवर जल्द ही शो पर वापसी करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

error: Content is protected !!