सरगुजा में भाजपा के संभागीय बैठक में 19 फरवरी को शामिल होंगे प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री, जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल, 19 फरवरी को आयोजित भाजपा सरगुजा संभाग की सम्भागीय बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.
भाजपा के संभाग स्तरीय इस बैठक में संभाग के पांच जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला प्रभारी तथा सह प्रभारी, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष एवं संभाग के सांसदगण इस बैठक में शामिल होंगे.
संभागीय प्रभारी विधायक श्री चंदेल सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे तथा जिला प्रभारियो एवं सह प्रभारियों, जिला पदाधिकारियों के मण्डल प्रवास कार्यक्रम व मण्डल स्तरीय बैठक की समीक्षा करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!