शनिवार का राशिफल:20 फरवरी को बन रहे हैं दो शुभ योग, मिथुन-सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा दिन, कन्या राशि के लोग अहंकार से बचें

शनिवार, 20 फरवरी को रोहिणी नक्षत्र रहेगा। शनिवार को ये नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनता है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन रहेगा। इन योगों में किसी भी शुभ काम की शुरुआत की जा सकती है। शनिवार को मिथुन और सिंह राशि के लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कन्या राशि के लोगों को अहंकार से बचना होगा, वरना हानि हो सकती है



मेषः

पॉजिटिव- आज रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। हालांकि, आप अपनी समझदारी और कार्य क्षमता से अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे।

नेगेटिव– पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। इसलिए अपना उचित बजट बनाकर रखें। दूसरों की बातों में ना आएं, आपके साथ धोखा हो सकता है। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्य को आज टाल दें।

व्यवसाय– कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो कि काफी लाभदायक रहेंगे। किसी भी सरकारी कार्य में लापरवाही ना करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों द्वारा नौकरी संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

लव– व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करना आपको तरोताजा रखेगा। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा।

स्वास्थ्य– तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से हार्मोन संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 9

वृषः

पॉजिटिव– घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी पारिवारिक संबंधी महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आएगा जो कि आपके लिए भाग्योदय देने वाला रहेगा।

नेगेटिव– बच्चे की कोई अनजानी नकारात्मक गतिविधि आपको परेशान कर सकती हैं। डांट-फटकार की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखकर समझाने का प्रयास करें। आज अनजान व्यक्ति के साथ बिल्कुल भी संपर्क ना रखें।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में अपने काम संबंधी योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करें। इस समय अपने काम के प्रति और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। ध्यान रखें कि आपका ही कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों का उपयोग कर सकता है।

लव– पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से सुस्ती हावी हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 6

मिथुनः

पॉजिटिव– राजनीतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर प्रदान करेंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आपकी प्रतिभा और क्षमता कोई नया मुकाम हासिल करने में आपकी मदद करेंगे।

नेगेटिव– ध्यान रखें कि कोई बीती हुई नकारात्मक बात आपका आज भी खराब कर सकती हैं। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही ना करें।

व्यवसाय– व्यवसाय में लोन, टेक्स आदि से संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। कर्मचारियों के साथ आपके संबंध उनका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे तथा कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।

लव– पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। आपके प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी और परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य– पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या रह सकती हैं। अपनी जांच अवश्य कराएं और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 5

कर्कः

पॉजिटिव– आज अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में उचित समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह में जाने का अवसर भी मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपकी कार्य क्षमता और व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा।

नेगेटिव– अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने भी ना करें। थकान और आलस की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम छूट भी सकता है। स्वभाव में नरमी बनाकर रखें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।

व्यवसाय– आज आपके अधिकतर काम फोन और संपर्क सूत्रों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। समय उपलब्धियों वाला है, इसका भरपूर सदुपयोग करे। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा।

लव– दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य– अनियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपना ध्यान रखें। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 2

सिंहः

पॉजिटिव– आज दोस्तों व संबंधियों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा। आप स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। किसी नजदीकी यात्रा की भी योजना बन सकती है।

नेगेटिव– ध्यान रखना जरूरी है कि दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं।

व्यवसाय- मीडिया से संबंधित संपर्कों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बनाएगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।

लव– घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती हैं।

स्वास्थ्य– गैस और कब्जियत की दिक्कत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। व्यायाम भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 1

कन्याः

पॉजिटिव– किसी प्रिय मित्र की परेशानी में सहयोग करना आपको खुशी देगा। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, निश्चित ही आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।

नेगेटिव– अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने का प्लान बन रहा है, तो उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। अपने मन को संयमित रखें, कभी-कभी इगो और घमंड आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है।

व्यवसाय– आज धन संबंधी कोई रुकावट दूर होने से प्रोडक्शन में पुनः गति आएगी। अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। परंतु किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के काम से दूर रहें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

लव– अचानक ही किसी भी मित्र से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। घर का वातावरण उत्तम बना रहेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 5

तुलाः

पॉजिटिव– किसी धार्मिक यात्रा संबंधी पारिवारिक योजना बनेगी। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और राहत मिलेगी। युवा वर्ग भी किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे और भविष्य संबंधी फैसलों को लेने के लिए उनके अंदर हिम्मत भी आएगी।

नेगेटिव– दूसरों के हस्तक्षेप की वजह आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय स्वयं ही लें। किसी के साथ भी बातचीत करते समय अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें।

व्यवसाय– कारोबारी विस्तार संबंधी कोई प्रस्ताव मिलेगा। जो कि निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। राजकीय मामलों को थोड़ा ध्यान पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।

लव– अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। इससे परिवार में आपसी प्यार व सामंजस्य बना रहेगा।

स्वास्थ्य– अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 6

वृश्चिकः

पॉजिटिव– कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार करने से परिस्थितियां पूर्णतः आपके पक्ष में होंगी। इस समय आप जितना परिश्रम करेंगे, उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। विद्यार्थियों की भी अपनी पढ़ाई में आ रही कोई रुकावट दूर होगी।

नेगेटिव– किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर ही आपके अंदर शक या वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। और इसी की वजह से संबंधों में भी खटास आएगी। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें। नकारात्मक विचारों को अपने अंदर पनपने ना दें।

व्यवसाय– आज मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखें। व्यवसायिक स्थल पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपने ऑर्डर्स को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इससे आपकी उत्तम छवि बनेगी। ऑफिस में भी कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।

लव– घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधित बातचीत भी हो सकती है।

स्वास्थ्य– जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। गिरने पर चोट लगने की स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग– गहरा पीला

भाग्यशाली अंक– 9

धनुः

पॉजिटिव– प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। इस समय ग्रह गोचर आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। जो कि भविष्य में आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होंगी।

नेगेटिव– किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि ना लें। इसकी वजह से आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। विद्यार्थी मौज-मस्ती की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

व्यवसाय– आज अचानक ही किसी पुरानी पार्टी से संपर्क स्थापित होगा और आपको नए आर्डर भी मिलने की संभावना है। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कार्यों में आज निवेश बिल्कुल ना करें। ऑफिस में आपकी किसी गलती की वजह से बॉस अथवा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।

लव– पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रहेगी। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दे। प्रेम-संबंध मधुर बने रहेंगे।

स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि जैसी परेशानियों की नियमित जांच अवश्य करें। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 3

मकरः

पॉजिटिव– आज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी कि आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। अपनी योग्यताओं को पहचानें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा।

नेगेटिव– जमीन संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में अपने किसी शुभचिंतक से विचार-विमर्श अवश्य करें। हालांकि जरा सी समझदारी और सूझबूझ से काम बन जाएंगे।

व्यवसाय– कारोबार संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव को भी ध्यान में रखें। इससे आप और अधिक बेहतर निर्णय लिए पाएंगे। सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, इसलिए सचेत रहने की भी जरूरत है।

लव– घर-व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज ना करें। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 8

कुंभः

पॉजिटिव– आज किसी पारिवारिक सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि पर घर में जश्न जैसा माहौल रहेगा। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी तथा जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा।

नेगेटिव – रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखा घड़ी हो सकती हैं। घर की किसी समस्या को सुलझाने में विवेक और समझदारी से काम लें। कोई भी फैसला लेने में ज्यादा समय ना लगाएं।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर लिए गए ठोस निर्णय बेहतरीन साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। लेकिन, अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष जाहिर ना करें। इस समय अपने प्रतिद्वंदियो से सावधान रहने की जरूरत है।

लव– घर के मामलों में दखलअंदाजी ना करें तथा छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से कभी-कभी स्वभाव में आलस रह सकता है।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 8

मीनः

पॉजिटिव– आज ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। आप अपने विवेक और समझदारी द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। किसी धार्मिक स्थल में भी आपको कोई उपाधि मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी भी कोई काम बन सकता है।

नेगेटिव– अपने निकट संबंधियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में सुधार आएगा। नकारात्मक पुरानी बातों को हावी ना होने दें। लेकिन, दूसरों के मामले सुलझाने में आपके अपने महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ किसी भी बात पर उलझना उचित नहीं रहेगा। इस समय कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन अथवा तबादले की स्थिति बन रही है।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता तथा नजदीकियां रहेंगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहना ही उचित है।

स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। योगा और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग– क्रीम

भाग्यशाली अंक– 3

error: Content is protected !!