द्रोणिका का असर, प्रदेश के कई जगहों में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

मध्य महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रीय चक्रवात सिस्टम और कर्नाटक से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक बनी द्रोणिका ने छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज को बदल दिया है। इसी के चलते प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं और तापमान 3 से 4 डिग्री गिर चुका है।
लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार कम से कम 2 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। कर्नाटका से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक बनी द्रोणिका धीरे-धीरे पूरब की तरह शिफ्ट हो रही है। जिसके चलते दक्षिण से गर्म और आर्द्र हवा प्रदेश पहुंच रही है।
इसके प्रभाव से आज दक्षिणी और मध्य हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कल मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक कल उत्तरी, विशेषकर मध्यप्रदेश से सटे जिलों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी दे रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!