रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन, ट्वीट कर साहस और शहादत को किया याद

रानी अवंती बाई लोधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर साहस, शौर्य और शहादत को नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति रानी अवंती बाई लोधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंती बाई लोधी का नाम गर्व और सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
भारत का इतिहास रानी अवंती बाई लोधी जैसी नारियों की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है, इन वीरांगनाओं की गाथाएं आज भी हमें शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करती हैं।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!