शराब के नशे में धुत्त पति ने फावड़ा मारकर की पत्नी की हत्या, बीच सड़क पर हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

जांजगीर-चाम्पा. जिला हॉस्पिटल जांजगीर के सामने बीच सड़क पर पति ने पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति नरेश कुमार ने सरेंडर कर दिया.
सूचना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, आरोपी पति ने पत्नी की नृशंस हत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. आरोपी पति नशे में धुत्त है, उसने खुद ही पुलिस के पास पहुंचकर हत्या करने की बात कही है.
आरोपी पति नरेश कुमार, जर्वे गांव का रहने वाला है, जिसने अपनी पत्नी उत्तरा बाई की हत्या की है. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack : घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने का मामला, आरोपी पति-पत्नी और 2 बेटे गिरफ्तार, हमला से 3 लोग हुए थे घायल, इस वजह से हुई थी वारदात... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!