पुलिस ने कबाड़ी को किया गिरफ्तार, चोरी के लोहे सामान को बेचने की फिराक में था आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने चोरी के लोहे सामान के साथ आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है और उससे अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे कबाड़ को जब्त किया है.
दरअसल, मुखबिर से सारागांव पुलिस को सूचना मिली कि कमरीद गांव का छतराम कश्यप, चोरी के कबाड़ सामान को रखा है और उसे बेचने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की और छतराम कश्यप के कब्जे से 20 किलो लोहे का सामान, कीमती 5 हजार को बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने उसे वैध दस्तावेज के लिए नोटिस दिया, लेकिन आरोपी छतराम कश्यप, कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सका. इस पर सारागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और सीआरपीसी की धारा 41 ( 1-4 ) के तहत जुर्म दर्ज किया और गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!