लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर होगी बात, इच्छुक व्यक्ति इन तारीखों में फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : अपने स्कूल को पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्र लक्ष्य और छात्रा अंशिका की सकारात्मक पहल...
error: Content is protected !!