छत्तीसगढ़ : 2 IPS अफसरों का तबादला, अजय यादव बने सरगुजा के प्रभारी IG, जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रभारी एसपी IPS विवेक शुक्ला को मिली ये जिम्मेदारी… जानिए…

रायपुर. राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अफसरों की नई पदस्थापना की गई है. आईपीएस अजय यादव को सरगुजा रेंज का प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है.

दूसरी ओर आईपीएस (IPS) विवेक शुक्ला को रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है. विवेक शुक्ला अभी जांजगीर-चाम्पा जिले में बटालियन और प्रभारी एसपी के रूप में पदस्थ थे.
अजय यादव के चार्ज लेने के बाद आईपीएस रतनलाल डांगी, सरगुजा रेंज आईजी की अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Big Breaking : 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, बड़े भाई की मौत, छोटे भाई को लगी 1 गोली, मृत बड़े भाई को सीने और सिर में लगी 2 गोली, मौके पर पहुंची प्रभारी एसपी, नाकेबंदी की गई, CCTV खंगाल रही पुलिस, जिला अस्पताल पहुंचे विधायक बालेश्वर साहू...

error: Content is protected !!