अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह आंशिक ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद उस समय पीक (चरम) पर होगा जब पृथ्वी 97% चंद्रमा को सूर्य के प्रकाश से छिपा लेगी और चंद्रमा लाल रंग का हो जाएगा। ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक चलने का अनुमान है।