



टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने बताया है कि 25 नवंबर से उसके प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें 20-25% बढ़ जाएंगी। बकौल कंपनी, इससे उसका प्रति यूज़र मोबाइल औसत राजस्व (एआरपीयू) बेहतर होने की प्रक्रिया शुरू होगी और उद्योग को वित्तीय दबाव से उबरने में मदद मिलेगी। इस वृद्धि के बाद कंपनी का न्यूनतम प्रीपेड वॉइस प्लान ₹99 का हो जाएगा।






