



नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मानक उधारी दर या आधार दर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की है।एसबीआई की वेबसाइट पर डाली गयी जानकारी के अनुसार, वृद्धि के साथ संशोधित आधार दर 7.55 प्रतिशत है। नयी दर 15 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है।
इस फैसले से जनवरी 2019 के बाद से ऋण लेने वालों पर असर नहीं पडे़गा लेकिन उससे पहले ऋण लेने वाले लोग प्रभावित होंगे। एसबीआई ने जनवरी 2019 से रेपो दर से जुड़ी बाहरी मानक उधार दर (ईबीएलआर) को अपनाया है। ईबीएलआर दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह दर भारतीय रिजर्व बैंक की मानक ब्याज दर में बदलाव के साथ बदल जाती है।
इसे भी पढ़े - हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं ये खास फूड्स, नेचुरली बढ़ाते हैं आपका गुड कोलेस्ट्रॉल
रिजर्व बैंक ने अपनी दिसंबर की मौद्रिक नीति में रेपो दर को चार प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला लिया। केंद्रीय बैंक ने लगातार नौवीं बार यह स्थिति बनाए रखी।





