Sourav Ganguly ने दिए संकेत, जल्द भारतीय टीम के साथ नजर आ सकते हैं Sachin Tendulkar

महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जल्द भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं. खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात के संकेत दिए हैं. राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाने में दादा का अहम रोल रहा है और अब सचिन तेंदुलकर भी राहुल द्रविड़ का साथ देते नजर आ सकते है.



सौरव गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का संकेत करते हुए कहा, “भले ही सचिन तेंदुलकर थोड़े अलग हैं. वह इसमें शामिल नहीं होना चाहते, लेकिन मुझे भरोसा है कि सचिन तेंदुलकर के भारतीय क्रिकेट में किसी तरह शामिल होने से अच्‍छी खबर और कोई नहीं होगी. किस तरह उन्‍हें शामिल करना है… ये देखना पड़ेगा, क्‍योंकि काफी हितों के टकराव का मामला रहता है.”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करें, प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें

सौरव गांगुली ने आगे कहा, “सही हो या फिर गलत… आप कुछ भी… कैसे भी करो… विवाद पैदा होते ही हैं. ये मुझे मुझे थोड़ा अवास्तिवक लगता है. इसलिए हमें सबसे बेस्ट काम करना चाहिए. जो बेस्ट टैलेंट हो उसे शामिल करना चाहिए. किसी भी वक्त सचिन तेंदुलकर को भारतीय टीम में शामिल करने का रास्ता खोजना होगा.

यूं ही महान नहीं कहलता तेंदुलकर: भारत टीम में दो दशक से अधिक समय तक योगदान दे चुके सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़े. तेंदुलकर ने 200 वनडे मैचों की 145 पारियों में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15921 रन बनाए, जबकि 463 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 49 सेंचुरी और 96 फिफ्टी के दम पर 18426 रन बनाए.

इसे भी पढ़े -  Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

तेंदुलकर ने अपने करियर में भारत के लिए एकमात्र टी20 मैच खेला, जिसमें वह 10 रन बना सके. तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 46 टेस्ट विकेट, 154 वनडे और 1 टी20 शिकार किया है.

error: Content is protected !!