तारक मेहता के फैंस के लिए खुशखबरी, शो छोड़कर नहीं जा रहे टप्पू … मेकर्स ने ये कहा…

टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू उर्फी राज अनादकत घर-घर में लोकप्रिय हैं. इनकी सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि टप्पू शो को क्विट करने वाले हैं. इसपर शो के प्रोड्यूसर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. साल 2017 में भव्या गांधी को राज ने ही शो में रिप्लेस किया था.

 



टप्पू नहीं छोड़ रहे शो
खबरों में कहा जा रहा था कि राज 20 दिसंबर के बाद शो की शूटिंग नहीं करेंगे. उन्होंने अपने बॉन्ड के पेपर्स पर साइन करने से इनकार कर दिया है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि राज अपना मन बदल चुके हैं. वह शो को क्विट नहीं कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुछ चीजों से खुश नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने मन बदल लिया है. वह शो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं और शो में वह टप्पू की भूमिका निभाते ही नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

सूत्र के मुताबिक, राज ने अपनी चीजें प्रोडक्शन हाउस के सामने रखी थीं. हर एक्टर उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन अब चीजें ठीक हैं. राज ने बतौर टप्पू बनकर लाखों-करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है और उनके लिए भी यह किरदार छोड़ना इतना आसान नहीं है. राज के पास और भी कई समस्याएं हैं जो जल्द ही बेहतर कर दी जाएंगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

कुछ महीनों पहले राज का नाम मुनमुन दत्ता के साथ जुड़ता नजर आया था. कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन बाद में मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए रिपोर्ट्स को झूठा ठहरा दिया था. इसके साथ ही राज ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा था जो उनके और मुनमुन के नाम को लेकर अफवाहें फैला रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!