छत्तीसगढ़ में शीतलहर, 1 डिग्री पहुंचा पारा, जमी ओस की बूंदें

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर जिले के मैनपाट, सामरी पाट में पारा 1 डिग्री तक पहुंच गया है। ​



तापमान में गिरावट होने से ओस की बूंदें जम गई। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के चलते फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। जिसे लेकर किसान एक बार फिर परेशान हो गए हैं।
राजधानी रायपुर के आउटर में भी हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को शहर के आउटर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। इधर अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में तापमान 5 डि​ग्री के आसपास रहा। जशपुर जिले में आज सुबह तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। ठंड से पठारी क्षेत्रों में ओस की बर्फ की चादर नजर आई। जानकारी के अनुसार पंडरापाठ, महनई, नन्हेंसर, सन्ना समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti-Bilaspur Big News : सक्ती जिले में ASI और बिलासपुर में लिपिक को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा... डिटेल में पढ़िए...

प्रदेशभर में पड़ी कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : 20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए ASI एसएन मिश्रा को SP ने निलंबित किया, ACB की कार्रवाई के कुछ घण्टे बाद SP का एक्शन....

error: Content is protected !!