तारक मेहता की सोनू, दोस्त संग बोल्ड तस्वीर शेयर करने पर हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा – ‘तुम काफी चेंज हो गई’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो आज भी दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। इस शो का मेन लीड स्टार हो या फिर कोई चाइल्ड आर्टिस्ट हर किसी को फैंस बराबर से प्यार देते हैं। शो की एक ऐसी ही चाइल्ड स्टार हैं, जिन्हें दर्शक आज भी काफी प्यार देते हैं। ये कोई और नहीं शो में सोनू भीडे का रोल निभाने वाली निधि भानुशाली। आज निधि काफी काफी बड़ी और ग्लैमरस हो चुकी हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच निधि की एक लेटेस्ट तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वी को लेकर एक बार फिर से निधि सोशल मीडिया ट्रोल की जा रही हैं। इस तस्वीर को आप यहां देख सकते हैं।



इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

निधि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अकेली नहीं बल्कि उनके साथ उनका फ्रेंड नजर आ रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि निधि अपने दोस्त के साथ काफी कूल अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान निधि ने ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वहीं उनका दोस्त शर्टलेस नजर आ रहा है। उनके साथ एक पेट डॉग भी इस तस्वीर में दिख रहा है। हलांकि निधि तस्वीर में कैमरे की तरफ नहीं बल्कि कहीं और देख रहीं हैं। इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही निधि पअने बोल्ड लुक में दिख रही हैं। इस फोटो को लेकर फिर से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तू काफी चेंज हो गई है ये सोनू।’ वहीं कई लोग उनकी फोटो को लाइक करते ​भी दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

आपको बता दें के हाल ही में निधि भानुशाली ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही निधि ट्रैवल करती नजर आ रहीं हैं। इस दौरान निधि ने ब्लैक कलर की स्लीवलेस टॉप के साथ प्रिंटेड प्लाजो पहना हुआ था। इस ड्रेस में हमेशा की तरह ही निधि काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने अपने बाल काफी बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही निधि ने कैप्शन में लिखा, ‘अरे सिरी, ‘टशन में, टशन में, टशन में, टशन में’ बजाएं।’

इसे भी पढ़े -  Dhurandhar ने धोया तो बौखला गया पाकिस्तान, 'लियारी' की छवि सुधारने के लिए लेकर आ रहा नई फिल्म

error: Content is protected !!