Gold Price : सोना ग्राहकों की चमकी किस्मत, इतने हजार रुपये कम में करें खरीदारी, जानिए ताजा भाव…

नई दिल्ली. सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के दाम नीचे-ऊपर होने से खरीदारी को लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्रिसमस व नए साल को लेकर हर कोई सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं। अगर आप अब सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती है। सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है।



भारतीय सर्राफा बाजार में में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में 30 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 25 दिसंबर को 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) के लिए सोने की कीमत 48,260 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 44,210 रुपये है।

कल 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,290 रुपये थी जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 44,240 रुपये थी। अलग-अलग मेट्रो शहरों में आज सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 49,900 रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 45,741 रुपये है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 51,800 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का 47,500 रुपये है। बीते साल दिसंबर से तुलना करें तो सोना करीब 8000 रुपये सस्ता बिक रहा है।

कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 50,150 रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 47,450 रुपये है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,300 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 47,300 रुपये है।

error: Content is protected !!