बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, आज भी नहीं मिलेगी राहत, इन इलाकों में ओलावृष्टि के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज के चलते बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट हुई है।

 



मौसम ​विशेषज्ञों की माने तो आज भी कुछ जगहों पर बौछारें, कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार है। वहीं कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बता दें कि जनवरी माह में अब तक औसत से दोगुनी बारिश हो चुकी है। जनवरी के 11 दिनों में 128.7 मिमी बारिश हुई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

इस दौरान प्रदेश में बारिश का औसत 63.6 मिमी रहा है। वहीं अब अगले दो दिनों तक हवाओं में बनी नमी रहेगी। मालूम होगा कि प्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं आज भी सुबस से बादल छाए हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!