आखिर क्यों जिंदगी भर कुंवारी रहीं लता मंगेशकर ?, जानकर इमोशनल हो जाएंगे आप…

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में हुआ था और उनका पहले नाम ‘हेमा’ था। हालांकि जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम ‘लता’ रख दिया था। आज हिन्दुस्तान की आवाज के नाम से पहचानी जाने वाली लता मंगेशकर ने 36 से ज्यादा भाषाओं में करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की।

 



जी दरअसल एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए खुलासा किया था कि आखिर वो ऐसा क्यों नहीं कर पाईं?

आप को बता दें कि लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर के 5 बच्चे हैं। इनमें लता के अलावा मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ उनसे छोटे हैं। मात्र 5 साल की उम्र से ही लता ने गाना सीखना शुरू कर दिया था, क्योंकि पिता दीनदयाल रंगमंच के कलाकार थे। जी हाँ और इस तरह से लता को संगीत की कला विरासत में मिली थी। एक बार एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने बताया था कि ‘जब वो 13 साल की थीं, तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां उन पर थी। कई बार शादी का ख्याल आता तो वे उस पर अमल नहीं कर सकती थीं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

बहुत कम उम्र में ही वे काम करने लगी थीं। भाई-बहनों और घर की जिम्मेदारियों को देखते-देखते ही वक्त चला गया और वे ताउम्र शादी नहीं कर पाईं।’ आप सभी को बता दें कि करियर की शुरुआत में बहुत से लोगों ने लता की आवाज को पतली और कमजोर बताकर खारिज कर दिया था, हालाँकि लता ने कभी हार नहीं मानी और, उन्होंने सबकी बताई गलतियों से सबक लिया और दुनिया में अपना नाम बनाया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

लता मंगेशकर को भारत के तीनों सर्वोच्च नागरिक सम्मान (भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण) सहित तीन राष्ट्रीय और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। साल 1974 में लता मंगेशकर लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली इंडियन बनी थीं और साल 2011 में लता मंगेशकर ने आखिरी बार ‘सतरंगी पैराशूट’ गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!