Google Pay पर मिलेगा सबसे तगड़ा कैशबैक और गिफ्ट कार्ड, पेमेंट करते समय बस करें ये काम… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. Google Pay कुछ ही समय में काफी पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन गया है जिसकी मदद से लोग आसानी से पलक झपक ने भर की देरी में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आपने देखा होगा कि जब आप Google Pay का इस्तेमाल शुरु करते हैं तो इस पर आपको अच्छा खासा कैशबैक भी मिलता है और साथ ही साथ तगड़े रिवार्ड्स भी मिलते हैं.

 



समय के साथ ही यह कम हो जाते हैं। ऐसा क्यों होता है, बहुत सारे लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं। हालांकि, आप भी अगर इस दिक्कत से परेशान हैं तो अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस ऐप का इस्तेमाल करके पेमेंट पर अच्छा खासा कैशबैक जीत सकते हैं जैसे शुरुआत में मिला करता था। बहुत सारे लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने के दौरान कई तरह की गलतियां करते हैं और यही वजह है कि उनका कैशबैक कम होता जाता है। आज हम आपके लिए इस समस्या को ठीक करने का बेहतरीन तरीका लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

एक ही अकाउंट पर ना करें ट्रांजैक्शन

अगर आप बंपर कैशबैक का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको एक ही अकाउंट पर बार-बार होने वाले ट्रांजैक्शन बंद कर देना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से कैशबैक कम होता जाएगा। अगर आप अलग-अलग अकाउंट पर पेमेंट करते हैं तब आपको अच्छा कैशबैक और रिमोट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

कम अमाउंट का ट्रांजैक्शन

अगर आप एक ही अकाउंट पर एक साथ भारी-भरकम ट्रांजैक्शन करते हैं तो ऐसा ना करें आपको थोड़ा रुक कर उस अकाउंट पर रकम का ट्रांजैक्शन करना चाहिए। भारी अमाउंट पर आपको मनचाहा कैशबैक नहीं मिलेगा ऐसे में आपको कम अमाउंट का ट्रांजैक्शन करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इन एक्टिव अकाउंट पर ना करें ट्रांजैक्शन

अगर आप ऐसे अकाउंट पर ट्रांजैक्शन कर रहे हैं जिससे ना के बराबर ट्रांजैक्शन हुआ हो तो ऐसे अकाउंट पर आपको ट्रांजैक्शन नहीं करना चाहिए इससे आपको कैशबैक और रिमोट मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है। सिर्फ ऐसे ही अकाउंट पर ट्रांजैक्शन करें जो गूगल पेमेंट करते रहते हैं।

सिंगल डिजिट ट्रांजैक्शन से बचें

अगर आप सिंगल डिजिट अमाउंट की पेमेंट कर रहे हैं तो ऐसे में आपको कैशबैक और अवार्ड मिलने की संभावना बहुत कम रहती है। कोशिश करें कि ट्रांजैक्शन कम से कम 100 रुपए से लेकर 500 रुपए का हो।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!