शनिवार के ये 5 उपाय बदल देंगे किस्मत, शनिदेव की होगी कृपा, बनेंगे बिगड़े काम…

शनिदेव को न्याय का देवता और दंडाधिकारी कहा गया है। शनिदेव जीवन में किए गए हर कर्म का हिसाब किताब देते हैं। ऐसे में शनिदेव के प्रसन्न होने और क्रोधित होने का फल भी इंसान की कुंडली के अनुसार उसे भोगना पड़ता है। शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन कहा जाता है। इस दिन भक्त शनि देवता की  पूजा-अर्चना पूरी श्रद्धा भक्ति से करते हैं।



लोक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे उपाय करने वालों के लिए शनि देवता प्रसन्न होकर जीवन में आ रही रुकावटों को हटा देते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

काली चीटिंयों को आटा खिलाना
शनिवार के दिन काली चीटिंयों को आटा खिलाइए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं औऱ जीवन में आ रही दिक्कतों को खत्म करके शुभ फल देते हैं।
पीपड़ के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर उस दीपक में कुछ काले तिल और लोहे की कील डाल दें। इसके बाद घर लौट आएं।

शनि मंदिर में पूजा
शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल का अभिषेक करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अगर आप पर शनि की महादशा चल रही है तो ज्योतिषनुसार 5 या 7 शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

कंबल दान कीजिए
शनिवार के दिन किसी गरीब को काला कंबल दान कीजिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके बड़े कामकाज में आ रही रुकावट दूर होती है।

काली गाय की सेवा
शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करनी चाहिए। घर में बनी पहली रोटी शनिवार के दिन काली गाय को खिलाएं। इससे शनिदेव महादशा के दौरान भी आपके ऊपर नरमी बरतेंगे।

 

error: Content is protected !!