Youtube में वीडियो देखकर मास्टरमाइंड बना विपुल द्विवेदी, ऐसे देता था लाखों की चोरी को अंजाम…

बालाघाट. लाखों की चोरी को अंजाम देने वाला चोरी का मास्टरमाइंड विपुल द्विवेदी उर्फ महाराज को कोतवाली पुलिस ने यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया। आरोपी यूट्यूब से चोरी की घटना को सिखता था। इसके बाद वीडियो को अपने अन्य साथियों को भेजकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। 3 चोर पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे। वहीं, चोरी का मास्टरमाइंड विपुल द्विवेदी उर्फ महाराज की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। उसके पास से चोरी के लाखों रुपए के मोबाइल और जेवरात भी जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!