ऑनलाइन पिज्जा पड़ा 11 लाख रुपए का !, महिला ने पुलिस को बताई पूरी बात, क्या पूरा माजरा… जानिए…

मुंबई. ऑनलाइन पिज्जा आर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। अज्ञात आरोपी ने महिला के खाते से करीब 11 लाख रुपए उड़ा लिए, वहीं अब थाना पहुंची बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।



महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला ने बताया कि पिज्‍जा और ड्राई फ्रूट्स का ऑनलाइन आर्डर करते समय गलती से ज्यादा पैसा भुग​तान कर बैठी। इसके बाद रकम वापस पाने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहीं जब महिला ने इंटरनेट तरीका से पैसे वापस का तरीका देख एक नंबर पर फोन किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

इसके बाद अज्ञात शख्स ने महिला को अपने झांसे में लेकर महिला के बैंक खाते से 11.78 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस ने बताया कि महिला से एप के माध्यम से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखेबाजी) व अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

error: Content is protected !!