जानें कौन हैं अर्शी भारती जिनकी Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में हुई है नई एंट्री, Arjun Kapoor की फिल्म में आई थीं नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस की कोई कमी नहीं. मुनमुन दत्ता से लेकर सुनैना फौजदार तक स्टाइल में एक से बढ़कर एक है सभी. इस बीच शो में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है.

 



इस एक्ट्रेस का नाम है अर्शी भारती जो हाल फिलहाल में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ रही हैं. और खूब चर्चा में हैं. चर्चा में अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के चलते. अर्शी भारती जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही स्टाइलिश भी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

अर्शी भारती की इस शो में एंट्री मेहता साहब के बॉस की सेक्रेटरी के रूप में हुई है और जब से वो शो में नजर आने लगी हैं तब से ही उनके चर्चे खूब हो रहे हैं.

शो में इन दिनों अर्शी भारती नजर आ रही हैं और बबीता जी से ज्यादा उनके स्टाइल के चर्चे हो रहे हैं. हो भी क्यों ना….भई उनका स्टाइल ही गजब का है.

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अर्शी भारती मूलरूप से जमशेदपुर की रहने वाली हैं. जिनका पूरा नाम है अर्शी भारती शांडिल्या. अर्शी अभी महज 22 साल की हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले अर्शी भारती अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत में नजर आई थीं. वहीं फिल्मों के बाद अब टीवी में अर्शी भारती ने डेब्यू कर लिया है.

error: Content is protected !!