पाक तस्करों और BSF के जवानों में मुटभेड़ दौरान चली गोलियां, बरामद हुए करोड़ों की हेरोइन

गुरदासपुर. बी.एस.एफ. के सैक्टर गुरदासपुर के अधीन आती 89 बटालियन की बी.ओ.पी. चन्दु वडाला में आज सुबह घनी धुंध दौरान जवानों और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ दौरान गोलियां भी चलाई गईं।

 



इस दौरान जवानों ने 49 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बी.एस.एफ. का जवान गोली लगने के कारण गंभीर घायल भी हो गया। उसे अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

इस संबंधी जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. प्रभाकर जोशी ने बताया कि आज सुबह सवा 5 बजे के करीब चन्दु वडाला पोस्ट के जवानों ने सरहद पर घनी धुंध दौरान हलचल देखी। इस दौरान पाक तस्करों और बी.एस.एफ. जवानों में फायरिंग भी हुई।

बी.एस.एफ. का जवान ज्ञान चंद सिर पर गोली लगने के कारण गंभीर घायल हो गया। इसके बाद तलाशी लेने पर जवानों ने सरहद से 49 किलो के करीब हेरोइन बरामद की। उन्होंने कहा कि घनी धुंध दौरान सर्च अभियान जारी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!