ऑडी की फेसलिफ्ट SUV Q7 लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ 7 सीटर एसयूवी की देखें कीमत

नई दिल्ली: तीन फरवरी (भाषा) जर्मनी की लक्ज़री कार विनिर्माता कंपनी ऑडी ने देश में अपनी एसयूवी कार ‘क्यू7’ का नया संस्करण उतारा है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79.99 लाख रुपये है।

 



ऑडी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय इकाई में तैयार इस कार में 48वी माइल्ड हाइब्रिड प्रणाली के साथ 3,000 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 340 हॉर्स पवार की शक्ति पैदा करता है। यह कार 5.9 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

कंपनी के अनुसार यह कार दो नए संस्करण ‘क्यू7 प्रीमियम प्लस’ और ‘क्यू7 टेक्नोलॉजी’ में उपलब्ध है और इनकी कीमत क्रमश: 79.99 लाख और 88.33 लाख रुपये है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम अपनी क्यू7 को वापस बाजार में ला रहे हैं। यह कार न केवल हमारी प्रमुख कार है बल्कि सबसे महत्वपूर्ण कारों में से एक है। इस कार को हमेशा ग्राहकों के सभी वर्गों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।’’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

उन्होंने कहा कि नई क्यू7 पेश करने के साथ ऑडी इंडिया वर्ष 2022 में एक और मजबूत प्रदर्शन के लिए उत्साहित है।

error: Content is protected !!