मामूली नहीं, 2 करोड़ से ज्यादा का है ये सिक्का, एक साथ हजारों लोग बना सकते हैं अपना, जानिए कैसे ?

एक मामूली से दिखने वाले सिक्के (Coin) की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है और अब ये हजारों लोगों के बीच बिकने जा रहा है. खास बात ये है कि ये सिक्‍का किसी एक शख्‍स को नहीं मिलेगा, बल्कि कई अलग-अलग लोग इसे खरीद सकेंगे. दरअसल, इस सिक्‍के के ऊपर Edward VIII की तस्‍वीर है, जो ब्रिटेन के राजा थे. वह महज 11 महीनों के लिए राजगद्दी पर बैठ पाए थे. इसलिए सिक्के बेशकीमती बन गया है.

 



इतने में खरीद सकेंगे शेयर

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस सिक्‍के की कीमत 2 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा आंकी गई है. इस तांबे के सिक्‍के के 4 हजार शेयर निर्धारित किए गए हैं, जिसकी कीमत 5 हजार रुपए के करीब होगी. हालांकि, इसे सीमित संख्या में ही खरीदा जा सकेगा. कहने का मतलब है कि एक व्यक्ति इसका केवल 10 फीसदी -लगभग 400 शेयर ही खरीद पाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

इस वजह से हुई थी आने में देरी

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सिक्‍का साल 1937 में लोगों के बीच आने वाला था, लेकिन तब Edward VIII ने अमेरिका की रहने वाली एक विधवा महिला वालिस सिम्‍पसन (Wallis Simpson) से शादी कर ली थी. इस कारण Edward VIII ने 1936 में सिंहासन त्‍याग दिया और इसके चलते ये सिक्‍का नहीं आ पाया. इसके बाद आया साल 1978 में इस तांबे के 50 ‘पैटर्न’ सिक्‍कों में से एक को करीब 25 लाख में बेचा गया. साल 2019 में इसकी कीमत बढ़कर 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्‍यादा हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

और भी बढ़ सकती है कीमत
बताया गया कि इस सिक्‍के के साथ एक इतिहास जुड़ा हुआ है, जो लोगों को आकर्षित करेगा. उन्‍होंने कहा कि इस सिक्‍के को लेकर कई लोग अपनी रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि, लोगों को इसका आंशिक स्‍वामित्‍व ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस सिक्‍के की कीमत आने वाले दिनों में बढ़ भी सकती है और कम भी हो सकती है.

गौरतलब है कि Edward VIII से जुड़े कई सामान बहुत बड़ी कीमत में बिके हैं. जनवरी 2020 में Edward VIII की तस्‍वीर वाला सोने का हिस्सा 10 करोड़ रुपए में बिका था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!