10 रुपए का भुगतान करते ही रिटायर्ड महिला अधिकारी के खाते से लाखों पार, मोबाइल में मैसेज देख उड़े होश

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर ठगों ने वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया है। मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला अधिकारी से लाखों की ठगी की है। महिला की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 



 

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बीएसएनएल से जियो में पोर्ट होने के बाद वैलेडिटी खत्म होने का झांसा देकर पहले 10 रुपए का भुगतान यूपीआई से करने को कहा। अज्ञात आरोपियों के झांसे में आई डॉ.शेषा सक्सेना ने जानकारी देते हुए यूपीआई से भुगतान कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इसके बाद ठग ने खाते से दो बार में 99 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने का मैसेज आते ही महिला के होश उड़ गए। तुरंत बैंक फोन कर अपना खाता बंद कराया। इसके बाद एफएसएल की रिटायर्ड संयुक्त संचालक डॉ.शेषा सक्सेना ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!