Bhabiji Ghar Par Hai: नेहा पेंडसे ने शो को कहा अलविदा! ये एक्ट्रेस कर रही हैं रिप्लेस

नई दिल्ली. छोटे पर्दे का कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो की कहानी के साथ हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है.



नेहा पेंडसे शो को कहेंगी अलविदा

इस शो की एक खासियत यह है कि हर कलाकार अपने आप में बेहद अहम है. इन्हीं में से एक किरदार है ‘नेहा पेंडसे’ का, लेकिन अब खबर आ रही है कि ‘अनीता भाभी’ का किरदार निभाने वाली नेहा ने शो को अलविदा कह दिया है. फैंस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान और निराश हैं. नेहा से पहले यह रोल सौम्या टंडन निभा रही थीं.

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

ये एक्ट्रेस निभाएंगी ‘अनीता भाभी’ का किरदार
दरअसल, एक साल के लिए नेहा पेंडसे ने इस किरदार को निभाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. गोरी मेम के रूप में नेहा को फैंस ने खूब पसंद किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा जल्द ही शो को अलविदा कहने वाली हैं. अब दर्शक इस बात को जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर नेहा के जाने के बाद ‘अनीता भाभी’ का किरदार कौन सी एक्ट्रेस निभाएंगी.

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

अपकमिंग एपिसोड के लिए फैंस हुए उत्साहित
सामने आई रिपोर्ट्स का मुताबिक नेहा पेंडसे की जगह मेकर्स ने ‘पिया अलबेला’ फेम एक्ट्रेस शीन दास को अप्रोच किया गया है. हालांकि, अभी तक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस रोल के लिए कई और एक्ट्रेसेस को भी अप्रोच किया जा सकता है, लेकिन शीन का नाम सबसे आगे है.

error: Content is protected !!