तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता ने खोला रेस्टोरेंट, क्या अब बबीता जी छोड़ देंगी एक्टिंग?

टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती है। वहीं पिछले काफी समय से अपनी एक विवादित टिप्पणी के चलते भी वो काफी चर्चा में रही थीं। एक बार फिर बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता को सुर्खियों में देखा जा रहा है। दरअसल उन्होंने एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसकी जानकारी उन्होंने खूब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है।



मुनमुन दत्ता अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए वो अपने फूड बिजनेस के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मैनेजर और मुंहबोले भाई क्यूर सेठ के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। वो दोनों पिछले 14 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

मुनमुन ने ये भी बताया कि ये रेस्टोरेंट एक ज्वाइंट वेंचर होगा। साथ ही उन्होंने इसका नाम फेब 87 (Feb 87) रखा है। इस वीडियो में मुनमुन ने कहा कि रेस्टोरेंट में कई तरह के खाने की चीजे हैं। रेस्टोरेंट में गुजराती स्पेशल, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और कई अलग-अलग तरह का खाना मिलेगा। इसी के साथ अभिनेत्री ने अपने फैन्स से गुजारिश की है कि वो खाने को जल्दी से जल्दी ऑर्डर करें।

बता दें, मुनमुन दत्ता एक्टिंग नहीं छोड़ने जा रही हैं। वो सिर्फ अपने भाई के साथ एक और नया काम शुरू कर रही हैं। उनके फैन्स को ये चिंता होने लगी थी कि कही वो एक्टिंग न छोड़ दे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वो अपनी एक्टिंग भी जारी रखेंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

गौरतलब है मुनमुन दत्ता ने पिछले साल 9 मई अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वहीं इस वीडियो के लिए उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के बारे में एक अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले के बाद दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने 13 मई को एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुनमुन पर एक मुकदमा दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

error: Content is protected !!