Jio-Airtel को चुनौती! BSNL दे रहा 106 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेटा और फ्री कॉलिंग

पिछले साल हुए टैरिफ हाइक के बाद Airtel, Vodafone Idea (Vi) और Jio ने प्लान में महंगे हो गए है, लेकिन BSNL अभी भी अपने यूजर्स को बेहतरीन ऑफर दे रहा है. हाल में आई TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के यूजर्स की संख्या बढ़ी है. वहीं BSNL जल्द ही अपनी 4G सर्विस को देश भर में लॉन्च करने वाली है.



ऐसे में BSNL के प्लान्स एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. अगर आप कम कीमत में लंबी वैधता वाले एक Prepaid Recharge प्लान की तलाश में हैं, तो BSNL का 106 रुपये का प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग की सर्विस मिलती है. BSNL का यह प्लान Jio और Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

BSNL Recharge Plan में क्या मिल रहा?106 रुपये के BSNL Recharge Plan में यूजर्स को 84GB दिनों की वैलिडिटी के लिए 3GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स को 100 मिनट फ्री कॉलिंग के लिए मिलेंगे. यह मिनट्स लोकल और STD दोनों ही नेटवर्क पर यूज किए जा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को BSNL की पर्सनल रिंग बैक ट्यून मिलती है. हालांकि, इसका फायदा सिर्फ 60 दिनों के लिए ही मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को SMS बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

जल्द लॉन्च होगी 4G सर्विस बता दें कि हाल में ही BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है. कंपनी ने दिसंबर 2021 में 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. वहीं दिसंबर 2021 में Reliance Jio ने 129 लाख सब्सक्राइबर्स खोए हैं. Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स भी कम हुए हैं.

कंपनी ने 19 लाख सब्सक्राइबर्स खोए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो BSNL इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर सकती है. अपने नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कंपनी भारत भर में 1 लाख टावर लगाने की योजना में है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

error: Content is protected !!