7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के खाते में इस दिन आएगी DA की बकाया राशि.. सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा कर अब इसे 34% कर दिया है। अब यह राशि कब मिलेगी इसे लेकर केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है।

 



 

7th Pay Commission: सरकार ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि DA एरियर की बकाया राशि को किस दिन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जनवरी, 2022 में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया था, लेकिन अभी तक DA एरियर की बकाया राशि को कर्मचारियों के खाते में क्रेडिट नहीं नहीं गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

केंद्र सरकार ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है कि मार्च महीने के पहले किसी भी कर्मचारी को DA एरियर की बकाया राशि नहीं जारी की जाएगी। जनवरी से मार्च से लेकर जो भी डीए एरियर की बकाया राशि है, वह मार्च महीने से पहले से पहले क्रेडिट नहीं होगी। मार्च की सैलरी कर्मचारियों के खाते में क्रेडिट होने के बाद DA एरियर की बकाया राशि जारी की जाएगी। अब मार्च की सैलरी जारी होने के बाद कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर की बकाया राशि जारी की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

कैलकुलेशन समझें केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, अगर इस पर 34 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन करें, तो यह प्रति माह 6,120 रुपये बनता है। इस लिहाज से कर्मचारियों को अब हर माह 540 रुपये अधिक महंगाई भत्ता मिल रहा है।

केंद्र सरकार ने जनवरी, 2022 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया था। अब मार्च महीने के बाद DA एरियर की बकाया राशि कर्मचारियों को जारी की जा सकती है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देशभर में कार्यरत एक करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!