छत्तीसगढ़: खैरागढ़ में तेज हुआ चुनाव प्रचार अभियान, सीएम भूपेश आज 4 चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर: CM Bhupesh Election campaign in Khairagarh : खैरागढ़ उपचुनाव के वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भी एक के बाद एक चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

 



 

दूसरी ओर बीजेपी भी अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ प्रचार करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 1.30 बजे खैरागढ़ जाएंगे। सबसे पहले दोपहर 2 बजे सलोनी में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.05 बजे बीजलदेही में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.05 बजे अतरिया और 5.05 बजे बोराई में आमसभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

 

दो केंद्रीय मंत्री आज संभालेंगे प्रचार अभियान CM Bhupesh Election campaign in Khairagarh : : बीजेपी भी खैरागढ़ में जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर ही है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल भी आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आज सुबह 8.30 बजे रायपुर आएंगे। रायपुर में BJP के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

इसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे चोभर, 1 बजे रामपुर मे जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 2 बजे साल्हेवारा 3 बजे मोहगांव 4 बजे पैलीमैटा मे जनसंपर्क करेंगे। 7 अप्रैल को रात 9.15 बजे दिल्ली वापस रवाना होंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे अमलीडीहकला में BJP के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे खैरागढ़ के पिपरिया में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4 बजे छुईखदान के उदयपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!