उर्फी जावेद का खुलासा.. डायरेक्टर ने कहा- एडल्ट फिल्मों में करो काम

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने बेबाकपन और अतरंगी फैशन के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करके हर किसी को हैरान कर देती हैं। हाल ही में सुजैन खान की बहन फराह अली खान और कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस पर अपनी-अपनी राय दी थी। जिसके बाद उर्फी भी इन दोनों पर पलटवार करने से बिलकुल भी पीछे नहीं रही। अब हाल ही में उर्फी जावेद ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एडल्ट फिल्मों और सीरीज में काम करने के लिए कहा।

 



 

उर्फी जावेद ने हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान बॉडी शेमिंग से लेकर कास्टिंग डायरेक्टर द्वारा उनकी छवि को लेकर कही गई बातों पर खुलासा किया। बातचीत के दौरान उर्फी जावेद काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री मुझे स्वीकारने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं है, क्योंकि उन्हें बदलाव स्वीकार नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

 

हाल ही में एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिली जिसने मुझसे ये कहा कि अब तुम्हें टीवी इंडस्ट्री में अब काम नहीं मिलेगा, क्योंकि आप कि इमेज इतनी गन्दी हो रखी है’। जब मैंने उससे पूछा गन्दी से तुम्हारा मतलब क्या है, तो उन्होंने मुझे जवाब देते हुए कहा कि मुझे अब एडल्ट वेब सीरीज के लिए ट्राई करना चाहिए क्योंकि मुझे अच्छा काम नहीं मिलेगा।

 

उर्फी जावेद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैंने सीधे तौर पर उन्हें कहा कि मैं इंटिमेट सीन्स नहीं करूंगी क्योंकि मैं उसमें सहज नहीं हूं। क्योंकि मैं इस तरह के कपड़े पहनती हूं इस बेस पर आप मुझे जज नहीं कर सकते कि मैं ये सब चीजें करूंगी। मैं किसी को जज नहीं कर रही हूं, लेकिन मैं ये करने में सहज नहीं हूं।

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

 

सोशल मीडिया पर मुझे देखकर जैसे लोग मेरी छवि बनाते हैं उसकी वजह से मेरी जिंदगी बहुत खराब हो गई है। मुझे समझ नहीं आता लोगों को क्या हो गया है। पढ़ें-लिखे लोग भी ऐसे कर रहे हैं, वह खुद तो हर चीज करेंगे, लेकिन उन्हें मुझसे दिक्कत है। जैसा कि आप खुद देख सकते हैं कि इस वजह से मैं कुछ एक्टिंग वर्क भी नहीं कर रही हूं’।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!