भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के छह पाठ्यक्रमों विश्व के शीर्ष 100 में शामिल, यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी 2 विश्वविद्यालय ने बनाई जगह

भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के छह पाठ्यक्रमों को बुधवार को जारी ‘विषय आधारित क्यूएस रैंकिंग’ में विश्व के शीर्ष 100 पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है।भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय सविता इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइसेंज फार डेनटिस्ट्री है, जिसने 18वां रैंक हासिल किया है। धनबाद स्थित इंडियन स्कूल आफ माइन्स (आइएसएम) यूनिवर्सिटी ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का रैंक हासिल किया है।

 



लंदन स्थित क्यूएस ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान की योजना शुरू किए जाने के साढ़े चार साल बाद इसके विश्वविद्यालयों ने वैश्विक मंच पर अपनी एक पहचान बना ली है। इस रैंकिंग में विश्व के 100 शीर्ष शिक्षण संस्थानों में भारत के आठ में से चार ने अपना रैंक बढ़ाया है, जबकि दो पाठ्यक्रम पिछले साल अपने अकादमिक प्रदर्शन को लेकर शीर्ष 100 से बाहर हो गए हैं। कुल मिलाकर, 35 भारतीय पाठ्यक्रमों ने शीर्ष 100 स्थान हासिल किया है जो 2021 के सत्र से 10 अधिक है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज (आइआइएससी) मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 113वें रैंक से 98वें रैंक पर पहुंच गया है, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), मद्रास अब सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 51-100 रैंक में शामिल हो गया है। वह पहले 101-150 रैंक में था। आइआइटी दिल्ली केमिकल इंजीनियरिंग में 92वें, आइआइटी बंबई मेटेरियल साइंस में 99वें और भौतिकी एवं खगोल विज्ञान में आइआइएससी 91वें रैंक पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

दिल्ली विश्वविद्यालय विकास अध्ययन में 41वें रैंक पर है। वहीं, भारत के दो प्रबंधन संस्थान, आइआइएम बेंगलुरु और आइआइएम अहमदाबाद भी शीर्ष 100 रैंक में शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!