Gold-Silver Price Today: फिर बढ़े सोने-चांदी के भाव, यहां देखें आज के ताजा रेट

रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं. आज यानी 10 अप्रैल को देश में सोने के भाव में जरा उछाल देखा गया है. देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,600 है, जो बीते दिन 48,250 था. यानी 350 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 48,750 बताई जा रही है, जो कि बीते दिन 48,400 थी, यानि प्रति 10 ग्राम 350 रुपये का उछाल देखा गया है.

 



 

24 कैरेट सोने के दाम
वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 53,020 रपये है. बीते दिन भी यह भाव 52,630 रुपये था. वहीं, लखनऊ में आज का रेट 53,170 है जबकि कल सोने का भाव 52,680 था. जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

चांदी के भाव में भी देखा गया उछाल
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्का उछाल आया है. आज एक किलो चांदी का रेट 67,100 है. वहीं, ये दाम कल 66,800 था. यानी चांदी के दाम में 300 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई है.

 

कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!